ePaper

घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित

Updated at : 12 Jun 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित

लातेहार : जिले में घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने पत्र के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद सभी विद्यालय में नियुक्त घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित कर दी […]

विज्ञापन

लातेहार : जिले में घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने पत्र के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद सभी विद्यालय में नियुक्त घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित कर दी जाये. ऐसा नहीं करने पर शिक्षकों के भुगतान की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी.

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे शिक्षक : सेवा स्थगित करने की सूचना मिलने पर जिले के कई प्रखंड के घंटी आधारित शिक्षक उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर सेवा बहाल करने की गुहार लगायी. शिक्षकों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सेवा बहाल करने का अनुरोध किया है. इसके बाद भाजपा नेता संतोष पासवान के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की. डीइओ द्वारा बताया गया कि जिले में कुछ शिक्षक की बहाली हुई है.
आवंटन नहीं रहने के कारण घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.
कई शिक्षक थे उपस्थित: समाहरणालय में उपायुक्त से मिलने के दौरान रंजीत कुमार रंजन, रविंद्र कुमार यादव, संजय प्रसाद, विश्वनाथ कुमार सिंह, सुषमा कुमारी गुप्ता, राजू टोप्पो, विजय कुमार भगत, धीरज कुमार गुप्ता, मो. शकील अहमद, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अलका कुमारी, रेखा कुमारी, पंकज यादव, राखी कुमारी, ममता देवी, विनेश्वर सिंह, युगेश्वर सिंह, सरिता टोप्पो, संदीप कुमार गोस्वामी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola