ePaper

सजगता से करें आर्थिक गणना का कार्य: डीसी

Updated at : 04 Jun 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
सजगता से करें आर्थिक गणना का कार्य: डीसी

लातेहार : देश में 20 जून से प्रारंभ हो रही आर्थिक जनगणना के कार्य को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त राजीव कुमार ने किया. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि आर्थिक जनगणना कार्य काफी जिम्मेदारी भरा है, आपके सर्वेक्षण से देश में रहने […]

विज्ञापन

लातेहार : देश में 20 जून से प्रारंभ हो रही आर्थिक जनगणना के कार्य को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त राजीव कुमार ने किया. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि आर्थिक जनगणना कार्य काफी जिम्मेदारी भरा है, आपके सर्वेक्षण से देश में रहने वालों की आर्थिक स्थित की गणना होगी, जिससे उसका भविष्य तय होगा.

उन्होंने प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को पूरी सजगता के साथ आर्थिक जनगणना का कार्य करने की बात कही. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेंद्र राय ने कहा कि आर्थिक गणना का कार्य पूरी परख के साथ करें. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएससी के स्टेट मैनेजर हरवीर सिंह एवं निखिल कुमार ने कहा कि देश में पहली बार आर्थिक जनगणना कार्य को लेकर भारत सरकार ने एक एप बनाया है जिससे ऑनलाइन सर्वे किया जायेगा.

जनगणना कार्य तीन माह में पूर्ण करना है जिसको लेकर आप सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस गणना कार्यक्रम के तहत गांव के लोगों को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उनके गांव में ही सीएससी के माध्यम से एनुमेटर के रूप में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है. शिविर में जिला सूचना पदाधिकारी दीपक कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार समेत सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola