पहले जुमे की नमाज अदा की गयी

Updated:
विज्ञापन

लातेहार/महुआडांड़ : जिला मुख्यालय के सभी मस्जिदों में रमजान माह के पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गयी. शहर के अंबाकोठी, अमवाटीकर, करकट, डरूआ समेत कई ग्रामीण क्षेत्र में अजान होते लोग नमाज पढ़ने के लिए निकल पड़े. महुआडांड़ प्रखंड में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. इस दौरान मस्जिदों […]

विज्ञापन

लातेहार/महुआडांड़ : जिला मुख्यालय के सभी मस्जिदों में रमजान माह के पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गयी. शहर के अंबाकोठी, अमवाटीकर, करकट, डरूआ समेत कई ग्रामीण क्षेत्र में अजान होते लोग नमाज पढ़ने के लिए निकल पड़े. महुआडांड़ प्रखंड में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान मस्जिदों में उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बयान किया. रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने को मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ रही. शुक्रवार को अजान होते नमाजी मस्जिदों की ओर चल पड़े. रमजान के पहले जुमे की नमाज दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक पढ़ाई गयी.

इससे पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सऊद आलम मिस्बाही ने फितरा सदका से गरीब बेसहारा की मदद करने की बात कही. वहीं जकात के बारे में कहा कि जकात देना फर्ज है और जकात वही दें, जहां गरीबों की मदद की जाती है. नमाज के एहतियात को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बल को तैनात किया गया था. नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकवाद दी.
बारियातू. पाक रमजान माह में शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. बारियातू स्थित जामा मस्जिद में इसकी विशेष तैयारी की गयी थी. प्रखंड के इटके, शिबला, गोनिया, बठेठ, रत्नादाग, फुलसू व साल्वे समेत अन्य मस्जिदों में भी रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. प्रखंड के सभी मस्जिदों व मकतबों में तरावीह पढ़ी जा रही है. मस्जिदों व मकतबों को सजाया-संवारा जा रहा है. रोजेदारों ने खुशी, अमन-चैन व भाईचारगी की दुआ मांगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola