निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें अधिकारी और कर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 12:42 AM
लातेहार : लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग द्वारा किये गये सामग्री की आपूर्ति की जानकारी ली. उपायुक्त को बताया गया कि दो दिन पूर्व रांची निर्वाचन कोषांग से सामग्री की आपूर्ति की गयी है. इस पर […]
लातेहार : लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग द्वारा किये गये सामग्री की आपूर्ति की जानकारी ली. उपायुक्त को बताया गया कि दो दिन पूर्व रांची निर्वाचन कोषांग से सामग्री की आपूर्ति की गयी है.
इस पर उपायुक्त ने किये गये सामग्री आपूर्ति को संबंधित कोषांग तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी और कर्मी यह सुनिश्चित करें की चुनाव कार्य में लापरवाही नहीं हो. इस दौरान उन्होंने इवीएम मशीन एवं वीवीपैट की भी जानकारी ली़ साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया़ उन्होंने ससमय कार्यों को निष्पादित करने को लेकर निर्देशित किया. मौके पर अतहर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










