बालूमाथ : साढ़े चार किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 9:05 AM
बालूमाथ : बालूमाथ एसडीपीओ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चार किलो, 600 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में भादे गंजू, पिंटू गंजू, प्रकाश गंजू व सूरज गंजू शामिल हैं. सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हीसरी ग्राम के खौरा टोला निवासी है. गिरफ्तार चार लोगों की […]
बालूमाथ : बालूमाथ एसडीपीओ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चार किलो, 600 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में भादे गंजू, पिंटू गंजू, प्रकाश गंजू व सूरज गंजू शामिल हैं.
सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हीसरी ग्राम के खौरा टोला निवासी है. गिरफ्तार चार लोगों की निशानदेही पर खैरा टोला से सटे बहेरा खाड़ जंगल में सात एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को पुलिस ने नष्ट किया. जब्त किये गये अफीम की कीमत राष्ट्रीय बाजार में करीब ₹पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. बालूमाथ एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अफीम के धंधे में कई लोग शामिल है.
इसमें कई गिरोह काम कर रहे है. इसकी पुलिस सत्यापन कर जल्द उसे गिरफ्तार करेगी. एसडीपीओ ने बताया कि एक गिरोह की पहचान कर ली गयी है. इस ग्रुप के मुख्य सरगना बालूभांग निवासी विपिन राम पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










