भरोसे की राजनीति करती है आजसू पार्टी : सुदेश

Updated at : 23 Jul 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
भरोसे की राजनीति करती है आजसू पार्टी : सुदेश

लातेहार : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू भरोसे की राजनीति करती है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी आजसू की विश्वसनीयता बढ़ी है, यही कारण है कि आज न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आजसू से जुड़ रहे हैं. श्री महतो शहर के बहुउद्देश्यीय भवन में आजसू के जिला स्तरीय सम्मेलन […]

विज्ञापन

लातेहार : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू भरोसे की राजनीति करती है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी आजसू की विश्वसनीयता बढ़ी है, यही कारण है कि आज न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आजसू से जुड़ रहे हैं.

श्री महतो शहर के बहुउद्देश्यीय भवन में आजसू के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने की. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला प्रभारी लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आजसू विकास की अवधारणा को गांव-गांव तक पहुंचा रही है. ग्रामीण अब जागरूक हो रहे हैं. आजसू गांवों में विकास पर चर्चा कर रही है. पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों को अब तक वह हक नहीं मिला है, जिसे मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि गांव का मुखिया हो या वार्ड सदस्य सभी निर्वाचित होते हैं और उन्हें अधिकार मिलना चाहिए, तभी गांवों का विकास होगा. जन समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर ही होना चाहिए. प्रखंड एवं थाना स्तर पर ही अगर समस्याओं का समाधान होने लगे तो विकास खुद ब खुद दिखने लगेगा. लेकिन यह नहीं हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola