जयनगर के निर्माणाधीन प्लांट परिसर से महिला का शव बरामद, सनसनी

Updated:
विज्ञापन

महिला का शव. | Prabhat Khabar Network

जयनगर के केटीपीएस प्लांट परिसर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस में भेल कंपनी के अधीन एके सिधानियां के निर्माणाधीन साइड के एक गढ्ढे से मंगलवार को 40 वर्षीय विधवा महिला का शव बरामद हुआ. महिला का शव मिलने से प्लांट व आसपास के विस्थापित गांवों में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया और मार दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटनास्थल पर कुछ दिनों से शव के पडे रहने के कारण दुर्गंध उठने लगा था. मामले की जानकारी मिलते ही चंदवारा व तिलैया डैम ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां लोगों ने शव की शिनाख्त कांको निवासी 40 वर्षीय मोसमात बिंदू पति स्व: कैलाश प्रजापति के रूप में की.

जानकारी के मुताबिक महिला अपने मायके में रहकर मजदूरी कर तीन बच्चों का भरण पोषण कर रही थी. फिलहाल 8-9 जुलाई से वह कंपनी की साइड पर मजदूरों के लिए रसोईया का काम कर रही थी. रविवार की शाम जब वह अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार की सुबह यह चर्चा आम होते ही की एक महिला का शव उक्त साइड पर एक गढ्ढे में पडा है. सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे और उसकी पहचान की.

शव उठाने को लेकर पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

टना स्थल पर से शव को उठाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी. तीन दिनों से शव पानी में पडे रहने के कारण शव क्षत विक्षत हो गया था. मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा शव उठाने के प्रयास का विरोध किया. परिजन हत्यारों को गिरफ़्तार करने और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

जांच के क्रम में यह बात सामने आयी है कि उक्त साइड पर कुल 11 मजदूर काम करते हैं, उसमें से एक मजदूर विपुल वर्मा घटना के दिन बिंदु देवी के साथ देखा गया था और उसी रात से वह गायब है. ग्रामीण उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अडे थे.

घटना स्थल पर मृतका की बेटी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण प्रसाद, डैमी ओपी प्रभारी प्रेम कुमार, मो. शमशुद्वीन, संजय यादव, कामाख्या सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

मृतका के परिजनों को मिला 13 लाख मुआवजा

इस बाबत मृतका के परिजनों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व भेल कंपनी के अधिकारियों के बीच बाद में वार्ता हुई. वार्ता में सहमति के मुताबिक भेल कंपनी ने मृतका के परिजनों को 9 लाख रूपये नगद और चार लाख रूपये का चेक मुआवजा के तौर पर दिया तथा एक व्यक्ति को भेल कंपनी के कार्यालय में नौकरी देने की बात कही गई.

वार्ता में जिप सदस्य महादेव राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, मजदूर नेता विजय पासवान, युवा नेता उमेश यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, विवेक यादव, अरूण यादव, महेश यादव, रामदेव मोदी, जेएलकेएम नेता रविशंकर यादव, मितलाल साव, विकास चंद्र राय आदि शामिल थे.

हत्याकांड का खुलासा करने की मांग

इधर, इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बरकट्टा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि यह घटना स्थल जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करे और फरार मजदूर विपुल गुप्ता को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा करें. इस मामले का उद्भेदन शीघ्र हो ताकि ऐसी घटना पुर्नवृति इलाके में ना हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola