झुमरीतिलैया के कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्रों ने तिलक लगाकर किया गुरुजनों का सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. विद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को भी प्रस्तुत किया गया.
आपके शहर में
दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर, सीईओ विक्रांत सिंह, उप-प्राचार्या सुमन सिंह और अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. कक्षा आठ की छात्राएं आराध्या सिंह और अंजनी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. दोनों ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया.
ये भी पढ़ें: पुनपुन नदी उफान पर, पटना-गया रेल ट्रैक पर संकट: कोडरमा रूट की कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट डायवर्ट
शिक्षक जीवन जीने की कला सिखाते हैं
प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस अनुशासन और सम्मान के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया, वह उनके अच्छे संस्कारों को दर्शाता है. सीईओ विक्रांत सिंह और उप-प्राचार्या सुमन सिंह ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करते हैं.
शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. समारोह के दौरान सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए