तिलक-चंदन, पुष्प और उपहार से शिक्षकों का सम्मान, विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में मना Teacher's Day

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक को उपहार भेंट करते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विज्ञापन

कोडरमा. चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप सभी शिक्षकों को तिलक-चंदन लगाकर और पुष्प अर्पित कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य राधेश्याम पंडित सहित सभी शिक्षकों ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया.

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किये. विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी सभी शिक्षकों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.

निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन मनाया जाने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह गुरुजनों और शिक्षकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर है.

मौके पर शिक्षक चंदन कुमार चौधरी, राहत अली, उत्तम कुमार, राजीव रंजन, अनुपम कुमार दास, रविन्द्र कुमार, शिक्षिका रानी देवी, रिंकी देवी, मनीषा प्रजापति, शालू सिंह, माधुरी नंदा, प्रिया कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola