मवेशी चराने गया था व्यक्ति, अचानक फैला करंट; दो गायों की मौत, बाल-बाल बची जान
बिजली के करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचे। | Prabhat Khabar Network
सतगावां के दोनैया गांव में बिजली के खंभे से करंट फैलने के कारण दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई. मवेशी चरा रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बचा.ग्रामीणों ने जांच की मांग की.
सतगावां. सतगावां थाना क्षेत्र के दोनैया गांव में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गयी. हादसे में मवेशी चराने गया एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, करचैता निवासी महेंद्र यादव के मवेशी दोनैया स्थित मध्य विद्यालय के समीप चर रहे थे.
इसी दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आने से अचानक आसपास करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के समय एक व्यक्ति मवेशियों को चरा रहा था. करंट फैलते ही उसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचायी. उसकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी. ग्रामीणों ने बिजली के खंभे और आसपास की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही के कारण भविष्य में भी हादसा हो सकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए