ePaper

संगठित रूप से चलायी जा रही थी शराब की मिनी फैक्ट्री

Updated at : 12 Feb 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
संगठित रूप से चलायी जा रही थी शराब की मिनी फैक्ट्री

जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के भुइयां टोली चांदनी तालाब के पास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित किये जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा जेल

सरगना सहित अन्य की तलाश जारी, बिहार भेजी जाती थी शराब

————————–

प्रतिनिधि

कोडरमा. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के भुइयां टोली चांदनी तालाब के पास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित किये जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में कन्हैया कुमार (30 वर्ष) पिता मदन सिंह निवासी मोजाहिदपुर थाना एनटीपीसी बाढ़ पटना वर्तमान निवास कलाली रोड तिलैया व गोपाल सिंह 50 वर्ष पिता स्व. बिरजु सिंह निवासी बेलारू थाना अतरी गया बिहार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार चंदवारा के महुगाय व अन्य जगहों के आरोपी इस पूरे गोरखधंधा को संगठित तरीके से संचालित कर रहे थे. गिरोह के सरगना सहित अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के अनुसार जिले में अवैध शराब का निर्माण, भंडारण व तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चंदवारा थाना अंतर्गत भुईंया टोली चांदनी तालाब के पास स्थित पियुष कुमार पांडेय पिता दिलीप पांडेय उर्फ रघु पांडेय निवासी महुगाय चंदवारा के बंद पड़े मुर्गी फार्म में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण व तस्करी की जा रही है. सूचना पर चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस को देख वहां से कुछ लोग भागने लगे. पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, जबकि अन्य फरार हो गये. पकड़े गये कन्हैया व गोपाल ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले कई माह से पीयुष कुमार पांडेय व उसके भाई आयुष कुमार पांडेय द्वारा संचालित अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री में काम कर रहे थे. साथ में चंदवारा का अंकित कुमार (पिता त्रिभुवन पांडेय) भी फैक्ट्री में काम कर रहा था जो पुलिस को देखकर भाग गया. गोपाल सिंह ने बताया कि पीयूष ने उसे फैक्ट्री में तैयार नकली शराब की तस्करी के लिए बुलाया था. साथ में संजीव पांडेय स्वीफ्ट डिजायर कार (नंबर-बीआर-01एफएल-6469) से आया था. संजीव पुलिस को देखकर भाग गया. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार में इनके अलावा महेश साव (पिता नकुल साव निवासी चंदवारा पश्चिमी), सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा दोनों के पिता जोबा महतो निवासी चिलोडीह सभी थाना चंदवारा भी शामिल हैं. सभी लोग मिलकर संगठित रूप से अवैध शराब निर्माण कर तस्करी करते आ रहे हैं.

नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है

बता दें कि पुलिस ने अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री से 100 लीटर नकली शराब, 120 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के शराब का बोतल 218, विभिन्न ब्रांड के शराब का खाली बोतल 455 पीस, विभिन्न ब्रांड के शराब बोतल का ढक्कन 4590 पीस, विभिन्न ब्रांड के शराब का लेबल स्टीकर 11 रॉल, इम्पीरियल ब्लु अंकित लेबल स्टीकर 82 सीट, बार कोड लगा हुआ स्टीकर 432, बार कोड लगा हुआ स्टीकर 2 रॉल, तरल रसायनिक पदार्थ, एक कार व मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज किया है. एसपी के अनुसार कांड में संलिप्त सभी आरापियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. साथ ही सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा . इसके अलावा इस नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola