प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया

Updated:
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार से शुरू हुए श्री अखंड पाठ साहिब का समापन सोमवार सुबह 11 बजे हुआ़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार से शुरू हुए श्री अखंड पाठ साहिब का समापन सोमवार सुबह 11 बजे हुआ़ कार्यक्रम की शुरुआत वाहे गुरु गोबिंद सिंह के उच्चारण से हुई. बच्चों ने भी गुरु महाराज के शब्दों का गायन कर समागम को भक्तिमय बना दिया़ प्रबंधक समिति ने बताया कि रात 9:30 बजे से विशेष दीवान सजाया गया. वहीं हरमिंदर जी पटना साहिब से आये भाई विक्रम सिंह शबद-कीर्तन किया. बच्चों और युवाओं ने शबद गायन में उत्साहपूर्वक भाग लिया़ इधर, प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूरा परिसर गुरबाणी से गूंज रहा है. मंगलवार को विशेष दीवान सुबह 11 बजे होगा, जिसकी समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया जायेगा.

गुरु गोबिंद सिंह जी को याद किया

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती दी गयी. प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया़ वहीं विद्यार्थियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन हमें सच्चाई और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है़ मंच संचालन आचार्य प्रभात सौरव ने किया़ धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार सिंह ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola