सतगावां में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनी हरतालिका तीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा और शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की.

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, निरोगी काया और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा. सुबह से ही गांवों और कस्बों में भक्ति का माहौल रहा.

विज्ञापन

महिलाओं ने नये वस्त्र पहनकर सोलह शृंगार किया और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. विभिन्न घरों और पूजा स्थलों पर व्रतियों की भीड़ रही. महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर हरतालिका तीज की कथा सुनी और आरती की. पूजा के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की बधाई दी और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. व्रतियों ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दी.

पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही. पूजा सामग्री, फल, फूल और कपड़ों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola