Teacher's Day पर झुमरीतिलैया में दिखा गुरु-शिष्य का खास रिश्ता, शिक्षकों को भेंट किए उपहार

Updated:
विज्ञापन

मौके पर निदेशक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया की मेरिडियन अकादमी में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों का सम्मान किया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मेरिडियन अकादमी गुमो में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. एस.एन. कुमार, प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों के सम्मान में छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं अभिनंदन कर उनका स्वागत किया. कक्षा नौवीं के छात्र अमित कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. एस.एन. कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं.

मौके पर प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola