डोमचांच में Teacher's Day का जश्न, डॉ. राधाकृष्णन को नमन कर शिक्षकों ने मनाया उत्सव
मौके पर निदेशक व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network
इंस्पायर्ड विजन स्कूल डोमचांच में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
डोमचांच. इंस्पायर्ड विजन स्कूल डोमचांच में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर मंटू कुमार यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर रवि प्रसाद यादव, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की.
आपके शहर में
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनायी गयीं. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर भविष्य बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए