शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, जीवन की राह भी दिखाते हैं, जयनगर में Teacher's Day पर हुआ सम्मान
पुष्प अर्पित करते शिक्षक. | Prabhat Khabar Network
बाघमारा के आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।
जयनगर. कोडराम के जयनगर प्रखंड अंतर्गत आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गयी.
आपके शहर में
इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देने और उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं. एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
मौके पर वरीय शिक्षक प्रभु यादव, विनोद यादव, पिंटू कुमार पांडेय, प्रकाश यादव, सिकंदर यादव, रणजीत सिंह, श्याम सुंदर यादव, सुभाष चंद्र विश्वास, सकलदेव साव, रमजान हवारी, प्रियंका कुमारी, सुजीत राज, अर्जुन राय, विक्रम पांडेय, अनु कुमारी, हेमंती देवी, ऋषिकेश राणा समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए