जयनगर: केटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते डीवीसी कर्मी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केटीपीएस जयनगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन

जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वच्छता, साफ-सफाई तथा पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार, ओएंड जीएम अमन ज्योति, डॉ संघ मित्रा नंदी डीजीएम हेल्थ, एचआर डीजीएम फ्रांसिस हेब्रम तथा वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली.

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और सतत कार्यस्थल के निर्माण तथा उसके निरंतर रख-रखाव के लिए सामूहिक सहभागिता एवं सतत प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया गया.

मौके पर कौशिक राय, आशुतोष पांडेय सहित कई कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola