चेतलाल सिंह के निधन से शोक, माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

माले प्रखंड कमेटी के नेता सुरेंद्र सिंह के पिता चेतलाल सिंह का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

जयनगर. माले प्रखंड कमेटी के सुरेंद्र सिंह के पिता 71 वर्षीय चेतलाल सिंह का रविवार शाम आकस्मिक निधन हो गया. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये.

विज्ञापन

निधन की खबर मिलते ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, किसान महासभा के जिला सचिव अशोक यादव, प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, शंभू नाथ वर्मा, शंकर दास, असगर अंसारी, चांद अख्तर, राजकुमार ठाकुर, मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, बहादुर यादव, इमरान अंसारी, अब्दुल रजाक, प्रकाश रजक, सिकंदर सिंह, डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, पूर्व जिला सचिव राजेंद्र मेहता, भागीरथ सिंह, संदीप कुमार, कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा, राजेंद्र यादव और विजय पासवान शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola