सतगावां में कबड्डी खेलते समय गिरा 17 वर्षीय छात्र, हाथ में फ्रैक्चर; कोडरमा रेफर
अस्पताल में घायल छात्र व परिजन : प्रभात खबर
कोडरमा के बासोडीह स्कूल में कबड्डी खेलते समय 10वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गय. गिरने से छात्र का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जिसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को कबड्डी खेलने के दौरान 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र की पहचान नावाडीह गांव निवासी मदन मोहन पांडेय के पुत्र सोनू पांडेय के रूप में हुई है.
आपके शहर में
कबड्डी खेलते समय गिरा छात्र, गंभीर रूप से घायल
वह कक्षा दसवीं का छात्र है. जानकारी के अनुसार, सोनू स्कूल परिसर में अपने दोस्तों के साथ कबड्डी खेल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ा. इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घटना के बाद सहपाठियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया.
हाथ में फ्रैक्चर, बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर
वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गिरने से छात्र के बायें हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए