कोडरमा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

जर्सर सड़क पर गड्ढे : Prabhat Khabar

झारखंड के ढोढाकोला पंचायत में सड़कों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं. जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

डोमचांच : कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत में सड़कों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है. जगह-जगह कीचड़ जमा रहने के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

जर्जर सड़क और कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ढोढाकोला निवासी झमन सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ जमा है. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पंचायत में अब तक कोई खास काम नहीं हुआ है. सपही, ढोढाकोला, हरैया और गोलगो को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. बारिश होने के बाद इस सड़क पर आवागमन करना काफी मुश्किल हो जाता है.

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है. सड़क की स्थिति खराब रहने से लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने में परेशानी होती है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण और मरम्मत नहीं होगी, तब तक गांव का समुचित विकास संभव नहीं है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जर्जर सड़क का जल्द निर्माण कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद, PM मोदी युवाओं से करेंगे संवाद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola