पीएम स्वनिधि योजना के तहत 891 विक्रेताओं को 1.63 करोड़ का ऋण

Updated:
विज्ञापन

ऋण स्वीकृति पत्र बांटते अध्यक्ष व पदाधिकारी़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पंचायत कोडरमा ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया, जहां 891 फुटपाथ विक्रेताओं को 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गए. इस कार्यक्रम में विक्रेताओं को अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने और डिजिटल लेनदेन के बारे में भी जागरूक किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत शनिवार को बिरसा संस्कृति भवन में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पात्र फुटपाथ विक्रेताओं के बीच विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये. साथ ही योजना की ऋण प्रक्रिया, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

आठ लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत फुटपाथ विक्रेताओं को सरकार की आठ लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रोफाइलिंग की जानकारी दी गयी. विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन, एफएसएसएआई पंजीकरण, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, साफ-सफाई और व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के प्रति भी जागरूक किया गया.

891 विक्रेताओं को 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार का ऋण

बताया गया कि अब तक 891 फुटपाथ विक्रेताओं को 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है. इसमें प्रथम ट्रेंच में 530 विक्रेताओं को 56.55 लाख, द्वितीय ट्रेंच में 251 विक्रेताओं को 52.40 लाख और तृतीय ट्रेंच में 110 विक्रेताओं को 54.40 लाख रुपये का ऋण दिया गया है.

विक्रेताओं के बीच सामग्री का वितरण

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा, वार्ड पार्षद सीमा कुमारी व अजित वर्णवाल, पार्षद प्रतिनिधि आबिद रहमान समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे. इस दौरान विक्रेताओं के बीच टी-शर्ट, टोपी, एप्रन और पंपलेट का वितरण भी किया गया.

नगर पंचायत कार्यालय या शिविर में करें आवेदन

नगर पंचायत की ओर से पात्र फुटपाथ विक्रेताओं से पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए नगर पंचायत कार्यालय अथवा शिविर में आवेदन करने की अपील की गयी. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहु, सामुदायिक संगठनकर्ता रश्मि सिन्हा, एनजीओ जीवन ज्योति के मुकेश कुमार, राहुल कुमार समेत टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य और फुटपाथ विक्रेता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola