विश्वकर्मा पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाभंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूजा अर्चना में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के ग्राम पंचायत कंद्रपडीह में युवाओं ने भक्ति भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. भव्य प्रतिमा के दर्शन और महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
जयनगर. ग्राम पंचायत कंद्रपडीह में युवाओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की. यहां भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी थी.
लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लिया. यहां पूजा अर्चना में महिला पुरूष सहित समस्त ग्रामीण शामिल हुए. पूजा के उपरांत महाभंडारा का आयोजन किया गया.
जिसमें सैंकडों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा को सफल बनाने में सुखदेव साव, धानेश्वर साव, मंटू मंडल, बसंत साव, दामोदर साव, अजय साव, राजेश साव, संतोष साव, देवंती देवी, रंजु कुमारी, जितेंद्र साव, मनोज साव, सुरज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए