जन्माष्टमी पर सजा भव्य दरबार, राधा-कृष्ण की झांकी और बच्चों के नृत्य ने बांधा समां
कार्यक्रम में पुरस्कृत होते बच्चे | Prabhat Khabar Network
झुमरी तिलैया में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। देखें पूरी रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया. श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. राधा-कृष्ण मंदिर में खाटू नरेश का भव्य दरबार और लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही.
आपके शहर में
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को सवा पांच किलो मिल्क केक समेत विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया. इसके बाद आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के विभिन्न डांस संस्थानों और विद्यालयों के बच्चों ने राधा-कृष्ण आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी.
रिदम डांस एकेडमी, डांस ड्रीम क्रू, नृत्य कला स्टूडियो, अंबे शिशु वाटिका, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, श्री दिगंबर जैन विद्यालय समेत कई संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. भजन संध्या में विशाल सिंह, आराध्या सिंह और स्वाति कुमारी ने कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम का संचालन गिरधारी सोमानी ने किया.
समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल और विभिन्न समूहों के लीडरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंडल के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए