भादी अमावस्या पर सजेगा श्री दादी मंदिर, चार दिनों तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

Updated:
विज्ञापन

श्री राणी सती मंदिर में चल रही तैयारी़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में श्री राणी सती जी महोत्सव का आज से भव्य शुभारंभ हो रहा है. चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में कलश यात्रा और भजन संध्या जैसे कई कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया.श्री राणी सती जी महोत्सव समिति, झुमरीतिलैया के तत्वावधान में मंगलवार से चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ होगा. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे सार्वजनिक दुर्गा मंडप, अड्डी बंगला रोड से भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी.

विज्ञापन

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री दादी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. शोभायात्रा में रामगढ़ से आमंत्रित लवली ताशा बैंड, श्री गणेश जी का वाहन, समाज की बच्चियों की स्कूटी प्रस्तुति, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की बच्चों की झांकी, स्कूली बच्चों का बैंड प्रदर्शन, भगवान श्री तिरुपति बालाजी की झांकी और श्री राणी सती दादी जी का भव्य विग्रह प्रमुख आकर्षण होंगे. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

दूसरे दिन बुधवार को सुबह 9:30 बजे से श्री दादी मंदिर प्रांगण में संगीतमय मंगल पाठ होगा. इसमें बराकर, पश्चिम बंगाल की मीना अग्रवाल प्रस्तुति देंगी. 10 सितंबर को शाम 6:30 बजे से अखंड ज्योत के साथ भजन कार्यक्रम होगा. इसमें कोलकाता की ईशा अग्रवाल एवं निशांत-राहुल भजन प्रस्तुत करेंगे.

अंतिम दिन सुबह 4 बजे मंगला आरती, 5 बजे पाटा पूजन व महाप्रसाद और शाम 5 बजे भक्तिमय कार्यक्रम के बाद महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola