ePaper

ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Updated at : 27 Jan 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. वहीं मरकच्चो थाना में थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, नवलशाही थाना में थाना प्रभारी सुमन कुमार, सर्वोदय प्लस टू उवि में प्राचार्य संतोष प्रसाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन उषा टोपनो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ मोनिका मिश्रा, उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया रंजीत कुमार सिंह, बंधन चौक में समाजसेवी सहदेव सिंह, परियोजना प्लस टू उवि देवीपुर में प्राचार्य न्यूटन कुमार, महुंगाय पंचायत भवन में मुखिया सुनील यादव, नावाडीह पंचायत भवन में मुखिया बैजयंती देवी, आदर्श पंचायत चोपनाडीह में मुखिया सिकंदर पंडित, मुर्कमनाय पंचायत भवन में मुखिया उषा देवी, बच्छेडीह पंचायत भवन में मुखिया बीना देवी, बैंक ऑफ इंडिया नवलशाही शाखा में शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, नवलशाही झंडा चौक में पूर्व मुखिया अर्जुन साहू ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान क्षेत्र के कई विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. मौके पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, कैलाश यादव, राजकुमार यादव, सुभाषचन्द्र यादव, जनार्दन यादव, अनेश्वर सिंह, सांसद प्रतिनिधि शंभु सिंह, मुखलाल कुशवाहा, रामकृपाल सिंह, मो खलील, किशोर यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे. प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद झारखंड आंदोलनकारी सहदेव यादव, दिवाकर तिवारी, सरफुद्दीन अंसारी, दिनेश राम, सीताराम पंडित, भोला महतो, महेश मेहता, सुमन मेहता, मकसूद आलम, जागो महतो, बलदेव महतो, गुलाल लाल को सम्मानित किया गया. चंदवारा में शान से फहराया गया तिरंगा

चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मंजू देवी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान सीओ अशोक कुमार भारती, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने भी तिरंगे को सलामी दी. भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर मंडल प्रतिनिधि द्वारिका राणा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, विनोद कुमार वर्णवाल, विरेंद्र यादव, विजय मोदी मौजूद थे. चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्वी पंचायत में मुखिया अनिता देवी, संजय दास, चंदवारा थाना में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, तिलैया डैम स्थित न्यू टैलेंट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य दिलीप पांडेय, ज्ञानोदय विद्यालय में प्राचार्य प्रिंस कुमार, दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्राचार्य दीपक कुमार, यूनिक आवासीय विद्यालय में प्रो रजनीश कुमार सिंह व रविभूषण प्रसाद, यशोदा इंडेन ग्रामीण वितरक कार्यालय में राहुल कुमार, कैंब्रिज एकेडमी में प्राचार्य रंजीत पांडेय व अमित कुमार, लक्ष्य आवासीय विद्यालय में पंकज कुमार, मानव शिल्पी कोचिंग में अमर सिंह, कांटी पंचायत भवन में मुखिया सरस्वती देवी, चंदवारा मवि में इंदु कुमारी, हाई स्कूल चंदवारा में प्राचार्य राधेश्याम शुक्ला, तथागत हॉस्पिटल उरवां में प्रो नीतू कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. जेपी आवासीय विद्यालय, विद्या मंदिर तिलैया डैम, टैलेंट आवासीय विद्यालय सहित अन्य संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया.

डोमचांच में शहीदों को किया गया नमन

डोमचांच. गणतंत्र दिवस पर शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक में विधायक डॉ नीरा यादव ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, बीडीओ भोला पांडेय, प्रमुख सत्यनारायण यादव, थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी, नगर प्रबंधक निखिल किरण, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद मेहता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, निवर्तमान उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, युवा नेता संजय मेहता, राजद नेता मनोज रजक, जिला सचिव राजद राज कुमार मेहता, पूर्व सैनिक जय प्रकाश सिंह, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, मोनू सिंह, विक्की कुमार आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सत्यनारायण यादव, डोमचांच थाना में प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी, ढाब थाना में प्रभारी बम बम कुमार, कालीमंडा में बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, मसमोहना पंचायत भवन में मुखिया चांदनी सिंह, बगड़ो में मुखिया रेखा देवी, मॉडल एकेडमी में निदेशक संगीता सिन्हा, महेश एकेडमी में निदेशक सुनील सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद स्नेही महाविद्यालय में निदेशक प्रो हिमांशु कुमार, ढाब में मुखिया बैजू तुरी, भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष सुजीत मेहता, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मुकेश कुमार यादव, रमेश प्रसाद स्नातक महाविद्यालय डोमचांच में प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार मेहता, इंस्पायर्ड विजन स्कूल जयनगर रोड डोमचांच में निदेशक गणेश कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल में निदेशक दिलीप कुमार यादव, इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य रवि शंकर वर्मा, विद्युत विभाग में जेई हरिकृष्ण केशर वाणी, बगरीडीह में मुखिया शकील अहमद, बंगाखलार में मुखिया शिवशंकर राय ने झंडा फहराया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 51 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola