रमेश हर्षधर की जीत पर निकला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

शहर का समग्र विकास किया जायेगा: रमेश हर्षधर

विज्ञापन

: शहर का समग्र विकास किया जायेगा: रमेश हर्षधर झुमरीतिलैया. नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रमेश हर्षधर के समर्थकों ने शनिवार को शहर में विजय जुलूस निकाला गया. इंदरवा बस्ती स्थित हर्षधर के आवास से निकला जुलूस शिव वाटिका होते हुए महराणा प्रताप चौक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इसके बाद जुलूस पूर्णिमा टॉकीज, सामंतों काली मंदिर, झंडा चौक, ओवरब्रिज, जवाहर टॉकीज और तिलैया थाना मार्ग से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा. सुभाष चौक पहुंचकर सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. इस दौरान जगह-जगह फूल मालाओं से हर्षधर का स्वागत किया गया. इस दौरान हर्षधर ने कहा कि नगर परिषद में धन की कोई कमी नहीं है, कमी यदि है, तो केवल नियत और सोच की. उन्होंने कहा कि साफ नीयत के साथ पूरे शहर का समग्र विकास किया जायेगा तथा गरीब और वंचित वर्ग की आवाज कभी दबने नहीं दी जायेगी. उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा, जहां नागरिक सीधे अपनी समस्याएं रख सकेंगे. उन्होंने समस्त शहरवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और विकास यात्रा में सभी का सहयोग अपेक्षित है. मौके पर प्रवीण देव, आकाश वर्मा, राहुल सिंह, प्रवीण देव चंद्रा, संजय सिंह, अखिलेश सिंह, महेंद्र लोहानी, सुनील जैन, मोती सिंह, नरेंद्र झांझरी, संतोष सिन्हा, आशीष मोदी व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola