खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल झामुमो नेता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो ने जयनगर में खान-खनिज विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी ने स्थानीय लोगों के अधिकारों और झारखंड के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की. बीडीओ सह सीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया.

विज्ञापन

जयनगर. झामुमो प्रखंड ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में खान-खनिज विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह व संचालन 15 सूत्री सदस्य नौशाद आलम ने किया. धरना-प्रदर्शन के बाद बीडीओ सह सीओ को ज्ञापन सौंपा गया. प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर स्थानीय लोगों के अधिकारों का संरक्षण जरूरी है.

विज्ञापन

खान-खनिज से जुड़े कानून में किसी भी बदलाव से पहले झारखंड के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए. बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से स्थानीय लोगों का हित जुड़ा है. खनिज संपदा का लाभ राज्य और यहां के लोगों तक पहुंचना चाहिए.

नौशाद आलम ने कहा कि खान-खनिज से जुड़े प्रावधानों को लेकर पार्टी जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद कर रही है.

मौके पर अजीत चौधरी, संदीप पांडेय, विवेक गुप्ता, सुरेश यादव, शमसुल अंसारी, रामकृष्ण यादव, त्रिवेणी पांडेय, विनोद यादव, महावीर यादव, सुभाष यादव, प्रदीप यादव, महेश यादव, ओम यादव, रामप्रवेश यादव, अजय यादव, सूरज भैया, महेंद्र राय, सुदामा यादव, विनय राणा, मुस्तफाइन अंसारी, बालेश्वर यादव, डेगलाल चौधरी, भगवान सिंह, जितेंद्र पासवान, ईश्वर यादव, शाहिद अंसारी, नारायण यादव, सुरेश राम, बुलाकी यादव, अनूप दास, रामेश्वर यादव, सुजीत चौधरी, रामप्रसाद सिंह, अनिल यादव, रउफ अंसारी, तस्लीम अंसारी, अजमत अंसारी, आलम अंसारी, मुमताज आलम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola