बारिश के बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल
: मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल झुमरीतिलैया. शनिवार को हुई बारिश के बाद रजगढ़िया रोड क्षेत्र में केबल में तकनीकी खराबी आने से करीब 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. विभागीय कर्मियों ने फॉल्ट की पहचान कर लगातार मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि भविष्य में ऐसी समस्या से निबटने के लिए अतिरिक्त स्पेयर केबल की व्यवस्था की जा रही है और इसके लिये हजारीबाग कार्यालय को पत्र भेजा गया है. वहीं भारी बारिश के कारण सतगावां क्षेत्र में जंगल में पेड़ गिरने से लाइन ब्रेकडाउन हो गया, जिससे करीब 10 घंटे तक बिजली बाधित रही. विभागीय टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति सामान्य की. मरकच्चो क्षेत्र में भी डीवीसी की बिशनपुर ग्रिड से कोडरमा जाने वाली लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










