बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन का बढ़ा विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया है। जानिए नई समय-सारणी और रूट की पूरी जानकारी यहाँ।
झुमरीतिलैया: यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. इससे बिहार, झारखंड और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन तीन अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से किया जायेगा.
वहीं, गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल पांच अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल सात अगस्त से 18 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए रवाना होगी.
प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और काजीपेट सहित कई प्रमुख स्टेशनों के रास्ते संचालित होगी. इससे इन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विशेष रूप से श्रावणी मेला, त्योहारों और अवकाश के दौरान बिहार, झारखंड तथा तेलंगाना के बीच यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










