जन्माष्टमी पर झुमरीतिलैया में भक्तिमय माहौल, सवा 13 घंटे तक चला अखंड भजन-कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन करते नप अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में ओम संकीर्तन मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव और जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। 13 घंटे तक चले भजन-कीर्तन से पूरा श्रीराम मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ओम संकीर्तन मंडल, झुमरीतिलैया की ओर से श्रीराम मंदिर परिसर में मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव और जन्माष्टमी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भजन प्रेमी शामिल हुए. लगातार सवा 13 घंटे तक चले भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल ने की. समारोह का उद्घाटन नगर परिषद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, मंडल के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ मिश्रा, हनुमान संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह, वार्ड नौ के पार्षद नीरज कर्ण, वार्ड आठ की पार्षद सीमा देवी, जिप सदस्य जयनगर केदारनाथ यादव एवं जयप्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया.

ॐ के उच्चारण से शुरू हुआ संकीर्तन

पूजन कार्यक्रम में पुरोहित गोपेश्वर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. यजमान के रूप में मंडल के सचिव सुधांशु पांडेय एवं उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. कार्यक्रम के संचालन में मंडल के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा और मनोज माथुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के सदस्यों ने तीन बार ॐ का उच्चारण कर की. इसके बाद गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और गुरु वंदना के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की स्तुति प्रस्तुत की गयी. इसके बाद विभिन्न संकीर्तन मंडलों और भजन प्रवाहकों ने लगातार भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी. श्रद्धालु देर तक भक्ति के रंग में सराबोर रहे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा.

संकीर्तन समाज को जोड़ने का माध्यम : रमेश हर्षधर

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश देने वाला उत्सव है. संकीर्तन और भजन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है.

उन्होंने ओम संकीर्तन मंडल के 33वें वार्षिकोत्सव पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का काम करती हैं. भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही जन्मोत्सव की वास्तविक सार्थकता है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम को लेकर मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा. भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे.

मौके पर विजय पांडेय, विजय सिंह, शुट्टु मिश्रा, गीता पांडेय, सुशील सिन्हा, आशुतोष भदानी, चंद्रशेखर जोशी, रामकृपाल कंठ, राजेश मिश्रा, सरिता सिन्हा, राजेश वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अजय कुमार वर्मा, चंद्रलता वर्णवाल, विनोद पिलानिया, सरिता पिलानिया, सुजीत राज, अरविंद चौधरी, सुनैना वर्णवाल, रामस्वार्थ रजक, ज्योतिष चंद्र पांडेय, कंचन पांडेय, नंदलाल वर्णवाल, लड्डू गोपाल राजगढ़िया, अनिल भदानी और सुनील दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola