जयनगर में मकान के अंदर युवक-युवती, बाहर हंगामा; पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला
जयनगर के नावाडीह में एक मकान में प्रेमी जोड़े को परिजनों ने पकड़ा, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। जानिए पूरी घटना की जानकारी।
जयनगर. थाना क्षेत्र के तेतरौन के नावाडीह में रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मकान में युवक और युवती को युवती के परिजनों ने कथित तौर पर एक साथ पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले गयी.
सूचना पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने एक मकान में युवक और युवती को एक साथ पकड़ा. इसके बाद मौके पर हंगामा होने लगा. इसी दौरान जयनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही एसआइ समसूदीन खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस दोनों युवक-युवती को अपने साथ थाना ले गयी, जहां उनसे पूछताछ की गयी.
युवक की पहचान चलकुशा निवासी के रूप में
बताया गया कि युवक की पहचान हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी अजमल अंसारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, अजमल अंसारी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.
प्राथमिकी दर्ज नहीं
घटना को लेकर जयनगर थाना में फिलहाल किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए