कोडरमा: हॉस्टल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के तेतरौन चौक के समीप संचालित डिवाइन कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शनिवार की शाम हंगामा हो गया. सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कोचिंग सेंटर के संचालक ब्रह्मदेव यादव को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. हालांकि, रविवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला समझौते से सुलझने की बात सामने आयी. मामले में थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन

आरोप को लेकर कोचिंग सेंटर में हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, छात्रा हॉस्टल में रहकर तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती थी. आरोप है कि संचालक करीब छह महीने से छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. शनिवार की शाम इसी आरोप को लेकर कोचिंग सेंटर में हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद मामले की सूचना जयनगर पुलिस को दी गयी.

पुलिस संचालक को थाना ले गयी

सूचना मिलने पर एसआइ समसूदीन खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक ब्रह्मदेव यादव को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां मामले को लेकर पूछताछ की गयी. बताया गया कि घटना को लेकर थाना में किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया.

समझौते के बाद बॉन्ड पर छोड़ा गया

सूत्रों के अनुसार, बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत हुई और मामले को समझौते के माध्यम से सुलझा लिया गया. इसके बाद पुलिस ने संचालक ब्रह्मदेव यादव को बॉन्ड पर छोड़ दिया. मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola