कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज में NSS के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन, उत्कृष्ट स्वयंसेवक हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को उपहार भेंट करते हुए डॉ अमिता कुमारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन डॉ. अमिता कुमारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ. उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास में एनएसएस के महत्व पर जोर दिया. स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

विज्ञापन

झुमरीतिलैया(कोडरमा). कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विभावि हजारीबाग के शिक्षा विभाग की डॉ. अमिता कुमारी, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एनएसएस जिला नोडल सह

कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत, स्वागत गीत और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शिविर रिपोर्ट का प्रदर्शन

समारोह में सोनिया व कुंदन ने मधुर गीत प्रस्तुत किए, जिसके बाद बबीता कुमारी ने वीडियो और तस्वीरों के जरिए 7 दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की. इस अवसर पर लोकेश कुमार, कविता कुमारी, पवन पंडित और काजल कुमारी ने शिविर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.

वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. अमिता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है और इससे विद्यार्थियों को समाज सेवा तथा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक पुरस्कृत

विशेष शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता निभाने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंकित कुमार चंद्रा व दिव्या कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूजा कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया.

मौके पर इनकी रही उपस्थिति

मौके पर आइक्यूएसी समन्वयक मनीष सिन्हा, डॉ. खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, सीताराम यादव, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नू कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट: गैडा ने कुरूमडीहा को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola