नाला पर जबरन घेराबंदी करने का आरोप
नाला पर जबरन घेराबंदी करने का आरोप
कोडरमा बाजार : प्रखंड के चेचाई के ग्रामीणों ने होली फैमिली अस्पताल प्रबंधन पर जबरन घेराबंदी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. उपायुक्त को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि चेचाई थाना नंबर 335, खाता नंबर 54, प्लाॅट नंबर 1116 किस्म नाला है,
आपके शहर में
जिस पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा घेराबंदी कर कब्जा किया जा रहा है. इस मामले में अंचल प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. ज्ञापन में अर्जुन तुरिया, संतोष कुमार, सुदामा कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं. इधर, बताया जाता है कि नाला की घेराबंदी का कार्य पुलिस की मौजूदगी में कराया गया. विरोध के बावजूद अंचल स्तर से इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया.
posted : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए