कोडरमा: बाहरी खिलाड़ियों की नो एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका
कोडरमा में सांसद खेल महोत्सव 2026 और रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो गई है. इस बार प्रतियोगिता में केवल स्थानीय खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा. 26 सितंबर से टीमों का पंजीकरण शुरू होगा.
कोडरमा. सांसद खेल महोत्सव 2026 एवं रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन और टीमों के पंजीकरण को लेकर निर्णय लिये गये. इस वर्ष प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जायेगी. पुरुष वर्ग में अधिकतम 24 और महिला वर्ग में आठ टीमों को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा.
26 सितंबर को होगा टीमों का पंजीकरण
पुरुष वर्ग में पहले पहुंचने वाली 24 टीमों का ही पंजीकरण किया जायेगा. इच्छुक टीमों के कप्तान और टीम मैनेजर को 26 सितंबर को सुबह 11 बजे चाराडीह स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है. पंजीकरण के लिए प्रत्येक टीम को अपने 18 खिलाड़ियों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ पहुंचना होगा. बैठक के दौरान ही टीमों का पंजीकरण किया जायेगा. साथ ही टूर्नामेंट के नियमों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जायेगी.
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि टीम के कप्तान और मैनेजर की उपस्थिति अनिवार्य होगी.
आधार कार्ड से होगा स्थानीय खिलाड़ियों का सत्यापन
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में बाहरी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जायेगा. केवल कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोडरमा जिले के स्थानीय खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. स्थानीय खिलाड़ी के सत्यापन के लिए आधार कार्ड को मान्य दस्तावेज माना जायेगा.
टूर्नामेंट से संबंधित विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7903697090 पर संपर्क किया जा सकता है. मौके पर मयंक यादव, वीरेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, वासुदेव यादव, विजय राय, संजय शर्मा, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, मनोज साव, रामदेव मोदी, सुजीत मेहता, ईश्वर मोदी, रवि यादव, अर्जुन यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए