राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मामले निष्पादित हो : प्रधान जिला जज

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा 14 दिसंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा 14 दिसंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई़ अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने की़ मौके पर प्रधान जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है़ वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है़ उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की भी अपील की़ इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, न्यायाधीश प्रभारी शिवांगी प्रिया आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola