कोडरमा में तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुये 251श्रद्धालु
उद्घाटन करती जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी : Prabhat Khabar
जयनगर के मोदी मोहल्ला में श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
जयनगर(कोडरमा). प्रखंड के मोदी मोहल्ला में श्री श्री 108 श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महायज्ञ को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ. पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने यात्रा का उद्घाटन किया.
आपके शहर में
चार सितंबर को वेदी आवाहन कार्यक्रम
यज्ञाचार्य बसंत शास्त्री ने पूजा-अर्चना करायी. कलश यात्रा में 251 कलशधारी शामिल हुए. श्रद्धालु जयनगर का भ्रमण करते हुए अक्तो नदी पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य बसंत शास्त्री और उपाचार्य विष्णुकांत पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया. शाम को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ. चार सितंबर को वेदी आवाहन, स्थापना, पूजन, नगर भ्रमण और घृतधारी कार्यक्रम होगा.
पांच सितंबर को सामूहिक हवन
पांच सितंबर को सामूहिक हवन, पूर्णाहुति और महाआरती के साथ यज्ञ का समापन होगा. संचालन सतीश पांडेय ने किया. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, देवनारायण यादव, पवन सिंह आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: चतरा में नदी में नहाने पहुंच तीन बच्चे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए