झुमरीतिलैया के क्लोरोफिल स्कूल में दिखी जन्माष्टमी की धूम, बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मोहा सबका मन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे : Prabhat Khabar
झुमरीतिलैया के क्लोरोफिल स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने राधा-कृष्ण और महापुरुषों की वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दीं.
झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
आपके शहर में
झुमरीतिलैया(कोडरमा). महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान राधा, कृष्ण, सावित्रीबाई फुले और स्वामी विवेकानंद के वेश में नर्सरी, एलकेजी और कक्षा एक के बच्चों ने संवाद प्रस्तुत किए. कक्षा तृतीय और चतुर्थ के बच्चों के बीच श्लोक वाचन प्रतियोगिता हुई. लड्डू गोपाल का झूलन सजाया गया.
मटकी फोड़ कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ
मटकी फोड़ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया. जन्माष्टमी संगीत के दौरान शिक्षिकाओं ने कृष्ण भजन गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया.
प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण एक महान शिक्षक थे और कृष्ण-अर्जुन की गुरु-शिष्य की जोड़ी इसका बेहतरीन उदाहरण है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में इन लोगों ने दिया योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी अनुप्रिया, सीमा जैन, सुलगना राय, नफीस इमाम, कनिष्क कुमारी, राशि सिंह, आयुषी, पंकज सहाय ने योगदान दिया.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में आंगनबाड़ी सेविका से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी, कोर्ट ने सुनायी 14 साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए