रेलवे का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 536 यात्री पकड़े गये; 4.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला
जांच करतें टीटीई. | Prabhat Khabar Network
धनबाद मंडल में चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 536 बिना टिकट यात्रियों से 4.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने उचित टिकट लेकर यात्रा की अपील की.
कोडरमा. धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चले अभियान में विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की गयी.
बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये यात्रि
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 536 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4,30,210 रुपये की राशि वसूल की गयी.
पकड़े गये यात्रियों को दी गयी उचित टिकट लेकर यात्रा करने की हिदायत
जांच टीम ने पकड़े गये यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी. टिकट जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी.
यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान
धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों को असुविधा से बचने के साथ रेलवे के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
रेलवे की अपील- उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर करें प्रवेश
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए