भक्तिरस में डूबा झुमरीतिलैया, मां मथुरासिनी के चतुर्थ मासिक कीर्तन में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भजन गाती गायिका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी का चतुर्थ मासिक कीर्तन भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया से किशोर प्रसाद यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मां मथुरासिनी दरबार के चतुर्थ मासिक कीर्तन का भव्य आयोजन रविवार को श्री माहुरी भवन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मां मथुरासिनी की ज्योत प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से पूरा माहौल भक्तिरस से सराबोर हो गया.

मां के जयकारों से दरबार गूंजता रहा और श्रद्धालु देर तक भक्ति में लीन रहे. कार्यक्रम के यजमान नितेश बरबिगहिया एवं आयुषी बरबिगहिया रहे, जबकि संचालन राकेश कप्सीमे ने किया. आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में स्वजाति बंधुओं ने भाग लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. संयोजक पूनम सेठ ने सभी श्रद्धालुओं, यजमानों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि मासिक कीर्तन का उद्देश्य मां मथुरासिनी की भक्ति और महिमा का प्रसार करना तथा समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक भावना को मजबूत करना है.

मौके पर माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष अरुण सेठ, सुधीर बरहपुरिया, दिलीप अठघरा, अंकित एकघरा, पप्पू भदानी, आशुतोष भदानी, संजय तरवे, अजय लोहानी, रॉबिन्स एकघरा, सुनील बरहपुरिया, मुन्ना भदानी, नरेश गुप्ता, सोनू पवन चौदह, नीलम अठघरा, रेणु बड़गवे, डॉ. नम्रता सेठ, विशाल कप्सीमे, गौतम वैश्यकीयार, शैलेश पहाड़ी, जयंती सेठ, मनोज माथुर, शालिनी तरवे, आयुष कंधवे, परमानंद कुमार, उदय बड़गवे, बुलबुल भदानी, संदीप लोहानी, बबिता पहाड़ी, बबलू पहाड़ी, भोलू तरवे, विनीत पहाड़ी, कुणाल कुमार, बबलू सेठ, धीरज कुमार, राधना सेठ, अनीश भदानी, डॉ प्रभाकर भदानी एवं अभिषेक कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola