वृद्धा आश्रम पहुंची आइएमए की टीम

Updated:
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोडरमा शाखा की टीम ने अड्डी बंगला स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया़ इस दौरान डॉक्टरों ने वहां रह रहे वृद्धों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोडरमा शाखा की टीम ने अड्डी बंगला स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया़ इस दौरान डॉक्टरों ने वहां रह रहे वृद्धों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया़ वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से भी बात की. डॉक्टरों ने वृद्धजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ा, टोपी, मोजा, दवा और फल का वितरित किया़ साथ ही डॉक्टरों ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर जरूरी सलाह दी़ डॉक्टरों ने कहा कि वृद्धाश्रम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा़ इस अवसर पर डॉ रामसागर सिंह, डॉ मनोज भदानी, आरती भदानी, डॉ सुजीत राज, डॉ आरके दीपक, डॉ अजय सेठ, डॉ राजीवकांत पांडेय, डॉ नीरज साहा आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola