रेनी डे पर नन्हे-मुन्नों ने बारिश संग मचाया धमाल, खेल-खेल में सीखा पानी बचाने और प्रकृति का महत्व
कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे
कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय में नर्सरी के बच्चों के लिए 'रेनी डे' का आयोजन हुआ. इस दौरान बच्चों ने नृत्य, रैंप वॉक और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वर्षा ऋतु, जल संरक्षण और प्रकृति के महत्व को खेल-खेल में सीखा.
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए ‘रेनी डे’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वर्षा ऋतु, जल संरक्षण और प्रकृति के महत्व से खेल-खेल में परिचित कराना था.
आपके शहर में
इस दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर बारिश के मौसम की खुशियां बिखेरीं. विभिन्न किरदारों पर आधारित रैंप वॉक में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. स्ट्रेनर एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों ने पानी के प्रवाह और छानने की प्रक्रिया को समझा. वहीं, पानी पर तैरती नाव की गतिविधि से उन्होंने प्रयोगात्मक तरीके से तैरने और डूबने की अवधारणा जानी.
गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल के महत्व और बारिश के मौसम में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि गतिविधियों के माध्यम से सीखना बच्चों के लिए अधिक प्रभावी और आनंददायक होता है.
कार्यक्रम का समन्वयन प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर बनानी निओगी के मार्गदर्शन में हुआ. एक्टिविटी इंचार्ज श्वेता प्रकाश एवं इंचार्ज आरती का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए