वामदलों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated:
विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ वामदलों ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला़

विज्ञापन

कोडरमा. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ वामदलों ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला़ सुभाष चौक के समीप स्थित बाब साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिवाद मार्च की शुरुआत की गयी. सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार, माले के जिला सचिव राजेंद्र मेहता और सीपीआइ के जिलामंत्री प्रकाश रजक के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए झंडा चौक पहुंचा. वहां सीपीएम नेता रमेश प्रजापति की अध्यक्षता में विरोध सभा हुई, जिसे सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, सीपीआइ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महादेव राम, माले के राज्य कमेटी सदस्य इब्राहिम अंसारी व डीएसएमएम के प्रेम प्रकाश ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान हमें सामानता, न्याय और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है़ संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता का उपहास उड़ाया है. वे शुरु से ही उन्हें नापसंद करते आये हैं. जब संविधान बना तो संघियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा साहेब का पुतला जलाया था़ गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर प्रधानमंत्री मोदी उन्हें पद से बर्खास्त नहीं किया, वे और उनकी सरकार इस अपराध में शामिल माने जायेगी. धन्यवाद ज्ञापन उदय द्विवेदी ने किया. कार्यक्रम में विजय पासवान, दिनेश रविदास, भिखारी तुरी, महेंद्र तुरी, शंभू कुमार, अशोक यादव, तुलसी राणा, बहादुर यादव, संदीप सिंह, शैरू निशा, पार्वती देवी, अर्जुन यादव, सकिंद्र रजक, रामेश्वर यादव, शंभू पासवान, सुरेन्द्र राम, बासुदेव साव, सरफराज खान आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola