कोडरमा में खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का आंदोलन, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ता को सम्मानित करते हुए फोटो : Prabhat Khabar

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने की रणनीति बनाई है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए नवलशाही में झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता के आवास पर बैठक हुई.

अध्यक्षता अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. बैठक में शालिनी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनायी.

खनिज संसाधनों पर झारखंडियों का है अधिकार

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती के नीचे कोयला, लौह अयस्क सहित कई बहुमूल्य खनिज हैं. झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और जल, जंगल, जमीन व खनिज संसाधनों पर राज्य तथा स्थानीय लोगों का अधिकार महत्वपूर्ण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने और आंदोलन को प्रखंड से गांव स्तर तक मजबूत करने की अपील की.

बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य गंगा यादव, संजय पांडेय, तरुणी प्रसाद सिन्हा, रामेश्वर मुर्मू, इस्लाम अंसारी, जिला संगठन सचिव संजय साजन, मो. खुदुश, रामप्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. खलील, महिला मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रिया, दीपक नवीन, गणेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, बृजनंदन यादव, नंदकिशोर मेहता, अशोक सिंह, संतोष कुमार, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ राय, किशोर पेंटर, प्रवीण चंद्रवंशी, मदन सिंह, कोडरमा सचिव उमेश यादव आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: धनबाद पुलिस एसोसिएशन पर MLA जयराम महतो का पलटवार, बोले- तुम प्रेस कॉन्फ्रेंस करो, हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं...

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola