कायस्थ महासभा ने किया सात विद्यार्थियों को सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को रांची में किया गया सम्मानित

विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को रांची में किया गया सम्मानित झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को रांची में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में कोडरमा जिले के सात विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. सम्मानित होने वालों में सोनिका वर्मा, श्रुति कुमारी, रितिका कुमारी, अमन वर्मा, प्रियांशु सिन्हा, वत्सल विनायक एवं अनन्या सिन्हा शामिल हैं. इन विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया है. सभी छात्र-छात्राएं रविवार सुबह कोडरमा के सुभाष चौक से रांची के लिए रवाना हुए. इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुतुल के नेतृत्व में मनोज सहाय पिंकू, विकेश कुमार सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, राजा वर्मा, सूरज वर्मा, मनीष कुमार सिन्हा, निरंजन सिन्हा समेत कई सदस्य एवं परिजन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola