प्राण प्रतिष्ठा सह गायत्री महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकली

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बासोडीह स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के बासोडीह स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु मंदिर परिसर से बासोडीह, राउतडीह, पचमोह, कलीडीह, टेहरो चौक होते हुए महेश्वरनाथ मंदिर के समीप सकरी नदी पहुंचे. वहां से कलश में जल भर कर समलडीह दुर्गापूजा मंडप, मरचोई मोड़ होते हुए यज्ञवेदी पहुंचे. वहां कलश को स्थापित किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने लगभग 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा की़ समाजसेवी सुरेश वर्मा ने बताया कि नवनिर्मित शिवालय के लोकार्पण को लेकर 22 नवंबर की सुबह 5 बजे से 6 बजे तक योग्य व्यायाम, 8 बजे से यज्ञ (हवन) संस्कार तथा शाम 6 बजे से प्रवचन सह संगीत, 23 नवंबर की सुबह 5 बजे से 6 बजे तक योग्य व्यायाम, 8 बजे से यज्ञ (हवन) संस्कार, विवाह संस्कार व शाम 6 बजे से प्रवचन सह संगीत तथा 24 नवंबर की सुबह 5 बजे से 6 बजे तक योग्य व्यायाम, 8 बजे से यज्ञ (हवन) संस्कार व प्राण प्रतिष्ठा तथा शाम 6 बजे भव्य दीप महायज्ञ, टोली विदाई, भोलेनाथ के मंदिर में जलार्पण व पूजा की विधिवत शुरुआत होगी़ कलश यात्रा में जिप सदस्य नीतू कुमारी, देवंती देवी, डॉ चंद्रिका वर्मा, चंद्रकला देवी, पंकज गुप्ता, ललन वर्मा, विकास वर्णवाल, शशिकांत वर्मा, पप्पू वर्मा, उमेश विश्वकर्मा, भोला लाल, मुन्नी देवी, प्रेमलता देवी, सरिता देवी, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी, विक्की वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola