कोडरमा: छह दिनों से अंधेरे में पूरा गांव, जला ट्रांसफार्मर बदलने की राह देख रहे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो के जामू मेन रोड में छह दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की गई है।

विज्ञापन

मरकच्चो. कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के जामू मेन रोड में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण पिछले छह दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था. इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गयी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप रहने से बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. वहीं बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है.

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से जले ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola