जयनगर की सड़कों पर जाम से परेशानी, अतिक्रमण और जलजमाव का भी उठा मामला

Updated:
विज्ञापन

थाना से वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर में शांति सह विकास समिति ने नए थाना प्रभारी से मुलाकात कर बाजार में जाम, अतिक्रमण और जलजमाव जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

जयनगर. शांति सह विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नये थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया. समिति के प्रतिनिधियों ने जयनगर बाजार में सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार के कारण उत्पन्न जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार के दिनों में सड़क पर भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण, जलजमाव और पानी निकासी की समस्या समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा. कानून-व्यवस्था के साथ जनसरोकार से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष अरमान खान, महासचिव कैलाश राम, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, वीरेंद्र कुमार, तसव्वर खान, राजेश कुमार, राजेंद्र रजक, महेश दास, सलमान खान आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola