कोडरमा: नन्हे कलाकारों ने लोक नृत्य से सजाया संस्कृति का मंच

Updated:
विज्ञापन

नन्हे कदमों ने लोक नृत्य से बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने सोलो फोक डांस प्रतियोगिता में भाग लिया. बच्चों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में सीसीए के तहत नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए सोलो फोक डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का विषय भारत के किसी भी राज्य का लोक नृत्य रखा गया था. इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय लोक संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया.

विज्ञापन

बिहार से राजस्थान तक के लोक नृत्य की प्रस्तुति

विद्यार्थियों ने बिहार, कश्मीर, गोवा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी. कक्षा दूसरी से तानिष्का कुमारी, वेदांशी कुमारी, शानवी सिन्हा, शाश्वत सिन्हा, दिव्यांशी कुमारी दास, मन्नत और वैदिक कुमार ने अपनी प्रतिभा दिखायी.

कक्षा प्रथम से अमायरा, अंशिका, आश्वी, सुकृति और जेसिका ने प्रस्तुति दी. वहीं एलकेजी से लकी गुप्ता व नायरा गुप्ता तथा यूकेजी से शिवांशिका, याशिका व अभिराज ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. नर्सरी के श्रेष्ठा मोदी, आशिक वर्मा, ओम परमार, पार्थ अर्पिता, श्रीनिश गुप्ता व प्रज्ञा कुमारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया.

आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने में सहायक

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कोमल कुमारी ने निभायी. सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया. श्वेता सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, मंचीय अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola