ग्रिजली विद्यालय में हिंदी दिवस, विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्जवलित करती छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीइओ प्रकाश गुप्ता ने हिंदी को हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

विज्ञापन

कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय में वेलनेस क्लब के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस मनाया. इस दौरान हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किये जाने की 77वीं वर्षगांठ मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, समन्वयकों विजय सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग सिंह, शिल्पी भदानी व बनानी नियोगी, सीसीए समन्वयक कुमारी एकता, वेलनेस क्लब प्रभारी रवि दत्त पांडेय तथा विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

इसके बाद प्रकृति, क्षिति, अदिति, कोमल, राज लक्ष्मी व नंदनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. विवेक ने हिंदी भाषा के महत्व व वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर भाषण दिया. अविनाश कुमार, शिवांश कुमार, अमाया, पीयूष कुमार एवं ऋषभ कुमार ने रोल-प्ले प्रस्तुत किया. छोटी, सोनम, आकृति, मानसी, ज्योति, आरोही, संध्या एवं सोनाली ने नृत्य प्रस्तुत किया. रुद्र, हृदय, इसराफिल, राजवंश, देवांश, रोशन, नवीन एवं शुभम ने नाटक के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व के साथ सामाजिक संदेश दिया. मीनाक्षी, स्वाति एवं रुचिका के नृत्य को भी सराहा गया.

निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की लवली कुमारी प्रथम, प्रभाकर कुमार द्वितीय और शौर्य शुभम तृतीय रहे. चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की रिद्धि भौमिक प्रथम, कक्षा सातवीं के प्रणव कुमार द्वितीय और रौनक कुमार तृतीय रहे.

विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए समन्वयक कुमारी एकता तथा वेलनेस क्लब प्रभारी रवि दत्त पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola